पाकिस्तान हाई कोर्ट में जमकर चले लात-घूंसे… वीडियो देख लोग बोले– क्या है माजरा?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ वकील जूतमपैजार करते दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो लाहौर हाई कोर्ट के अंदर का है. अदालत के परिसर में वकीलों को इस तरह आपस में भिड़ते देख लोग हैरान रह गए हैं इस वायरल वीडियो के पीछे की पूरी कहानी और आखिर पाकिस्तान के वकील आपस में क्यों उलझ गए. पाकिस्तान टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, लाहौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनावों के बीच तनाव इतना बढ़ चुका था कि मामला सीधे हाथापाई तक पहुंच गया.जानकारी के अनुसार पुरुष और महिला वकील के बीच शुरू हुआ झगड़ा कई मिनटों तक चला.इस दौरान कोर्ट परिसर में जोरदार शोर-शराबा, नारेबाजी और गाली-गलौज सुनाई देती रही.
🚨LAWLESS LAWYERS AT Lahore High Court
Chaos during Lahore High Court Bar Association election
Male lawyer harassed & assaulted a female lawyer INSIDE court
War with #Afghanistan, protests outside US Consulate#Pakistan is on verge of collapse#الرياض_الان #امنون_مطمئنون pic.twitter.com/wdfHEJZrkk
— Your Views Your News (@urviewsurnews) March 3, 2026
वीडियो के एक हिस्से में महिला वकील को पंखे का एक हिस्सा उठा कर पुरुष वकील की ओर फेंकते देखा गया, जो उसे जा लगता है.कुछ ही क्षण बाद पुरुष वकील उस पर शारीरिक हमला करता दिखाई देता है. महिला वकील जवाब देने की कोशिश करती है, लेकिन वह लगातार प्रहार जारी रखता है.इस बीच एक अन्य क्लिप में दो पुरुष वकील भी अलग से आपस में लड़ते दिखते हैं.सबसे हैरानी वाली बात है कई लोग झगड़ा छुड़ाने की बजाय इसे मोबाइल पर रिकॉर्ड कर रहे थे. कुछ आवाजें तो झगड़े को बढ़ावा देती भी सुनाई दीं.
वीडियो सामने आते ही लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.एक यूजर ने लिखा-ये है पाकिस्तान के कोर्ट का हाल.दूसरे ने कहा-पाकिस्तान में हर जगह का यही हाल है.कई लोगों ने सवाल उठाया कि अदालत के अंदर इस तरह की हरकत कैसे हो सकती है और ऐसे वकीलों पर कड़ा एक्शन कब लिया जाएगा.
