आगरा डीपीएस में 10वीं के छात्रों में मारपीट, यूट्यूबर के बेटे के चार दांत टूटे
आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित डीपीएस में हाईस्कूल के दो छात्रों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। एक छात्र ने दूसरे छात्र के मुंह पर दनादन मुक्के मारकर चार दांत तोड़ दिए। छात्र के जबड़े में भी चोट आई है। उसे यथार्थ हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायल छात्र मशहूर यूट्यूबर पीयूष मल्होत्रा का बेटा है।
पीयूष मल्होत्रा ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे बेटा स्कूल गया था। आधे घंटे बाद स्कूल से फोन आता है कि बेटे के हल्की चोट लग गई है। उसे स्कूल से ले जाएं। जब वो स्कूल पहुंचे तो देखा कि बेटे के मुंह से खून निकल रहा था।
आरोप लगाया कि स्कूल की आया उसे पकड़कर बैठी थीं। मुंह में रूई ठूंसी हुई थी। उसे फर्स्ट एड तक नहीं दी गई थी। आरोप लगाया है कि स्कूल की तरफ से लापरवाही बरती गई। सिकंदरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
