रायपुर के होटल मिली दो विदेशी युवतियों पर FIR, होटल एरिना बुटिक से पकड़ा था, जेल के डिटेंसन सेंटर में रखा
रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना पर ‘होटल एरिना बुटिक’ से इन युवतियों को हिरासत में लिया था। युवतियों पर संदिग्ध गतिविधयों पर शामिल होने का आरोप लगा था। पुलिस की जांच के दौरान युवतियां पासपोर्ट, वीजा संबंधित दस्तावेज नहीं दे पाई, तो उन्हें हिरासत में लेकर रायपुर सेंट्रल जेल परिसर में बने डिटेंसन सेंटर में रखा गया था। पुलिस की पूछताछ में युवतियों ने तीन महीने तक अपने से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी, इसलिए 13 मार्च को पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
9 जनवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ‘होटल एरिना बुटिक’ में दो विदेशी युवतिां ठहरी हुई हैं, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। सूचना पर तेलीबांधा पुलिस की टीम ने दबिश दी और दोनो को हिरासत में लिया था। 10 मार्च 2026 तक बार-बार मौका देने के बावजूद दोनों महिलाएं भारत में रहने या यात्रा करने का कोई भी वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाईं। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ आव्रजन और विदेशी विषयक अधिनियम 2025 की धारा 3, 21 और 23 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस अब दूतावास के जरिए इन्हें वापस इनके देश भेजने की तैयारी कर रही है।
