नितिन देसाई को खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में 5 लोगों के खिलाफ FIR

राष्ट्रीय

बॉलिवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की मौत मामले में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। देसाई की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एडलवाइस और ईआरसी कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया। खालापुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज किया गया है। इसमें रसेश शाह, एडलवाइस केचेयरमैन केयूर मेहता, स्मित शाह, ईआरसी कंपनी के आरके बंसल और जितेंद्र कोठारी का नाम शामिल है। नितिन की पत्नी नेहा देसाई का कहना है कि आत्महत्या से पहले उन्होंने अपने फोन का वायस रिकॉर्डर यूज किया था और वकील वृंदा को संदेश भेजा था।

वकील वृंदा ने वायस क्लिप नेहो को दी है। इसमें नितिन कह रहे थे, रसेश शाह मीठा बोलेत हैं लेकिन उन्होंने मेरे स्टूडियो पर कब्जा कर लिया है। मैंने इसी कड़ी मेहनत करके बनाया था। अब मैं उन्हें फोन कर रहा हूं। 100 से ज्यादा बार कॉल कर चुका हूं लेकिन वह जवाब नहीं दे रहे हैं। देसाई ने यह भी कहा था कि ये लोग बराबर परेशान कर रहे थे और दोगुना कर्ज चढ़ाकर मुझे बर्बाद करने की साजिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निजी फायदे के लिए वे दबाव डाल रहे थे।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्मित शार, केयूर मेहता और आरके बंसल स्टूडियो को हड़पना चाहते थे इसलिए नितिन को फंसा रहे थे। नितिन देसाई का शव दो अगस्त को स्टूडियों में ही पंखे से लटका मिला था। उनकी मौत के बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। नितिन देसाई ने मौत से पहले 11 ऑडियो मेसेज रिकॉर्ड किए थे। ये सभी पुलिस के हाथ भी लग गए हैं और आगे की जांच की जा रही है।

नितिन देसाई ने स्टूडियो बनाने के लिए 180 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था जो कि बढ़कर 152 करोड़ हो गया था। कोर्ट ने भी हाल ही में उनकी कंनपी एनडी आर्ट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड को दिवालिया घोषित कर दिया था। नितिन ने ऑडियो मेसेज में कहा था कि ये लोग ऑफिस बेचने का दबाव बना रहे थे। इसके अलावा वे एक मराठी कलाकार को भी मारने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया और वो काम करने के लिए मजबूर किया जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा नहीं था।