मध्य प्रदेश के खंडवा में दर्दनाक हादसा हुआ है घंटाघर चौक पर गुरुवार की रात आतंकवाद के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला गया। इस मशाल जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां मशाल में तेल गिरने से आग भड़क गई। इस घटना में 50 लोग झुलस गए। वहीं इसमें से 12 लोगों की जलने के कारण हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। आग भड़कने से भगदड़ के हालात बन गए. इस घटना के बाद घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस प्रशासन के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने घायलों से मुलाकात की। खंडवा के पुलिस अधीक्षक ने इस घटना को लेकर बताया कि एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम था। घंटाघर पर इस कार्यक्रम को समाप्त हो रहा था। इस दौरान मशाल रखते समय कुछ मशाल गरि गई, जिसके कारण उसमें जो बुरादा और तेल था, उससे आसपास की मशालें भभक गईं। इस दौरान वहां घेरा बनाकर खड़े लोग झुलस गए। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इस हादसे में लोगों चेहरे और हाथ झुलस गए। इस घटना के बाद आग के कारण झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें से 12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। बता दें कि खंडवा में राष्ट्र भक्त वीर युवा मंच ने तिहरे हत्याकांड की बरसी पर आतंकवाद के खिलाफ युव जनमत संग्रह के लिए मशाल मार्च का आयोजन किया था।
खंडवा (MP)
*मशाल जुलूस में भड़की आग, 50 से ज्यादा लोग झुलसे*
खंडवा (MP) के घंटाघर में मशाल जुलूस के दौरान आग भड़क गई, जिसकी चपेट में आने से महिलाओं और बच्चों समेत 50 से ज्यादा लोग झुलस गए। pic.twitter.com/7m1nV8DhlG
— RANJEET YADAV (@ranjeetsarathi) November 29, 2024