डोंगरगढ़ की पहाड़ियों में लगी आग, 8 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू…

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ : डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ियों में बुधवार शाम भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि वे 4-5 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रही थीं। 8 घंटे की मशक्कत के बाद आग में काबू पा लिया गया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की भयावहता के कारण दूर-दूर तक धुएं का गुबार फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत और चिंता का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है। स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। इस आगजनी से मंदिर आने वाले श्रद्धालु और स्थानीय लोग बेहद चिंतित हैं। आग के फैलने से आसपास के जंगलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। आग पर काबू पाने के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पर्यावरण को हुए नुकसान को देखते हुए प्रशासन ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।