उज्जैन में सोफे के कारखाने में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, कारखाना जलकर खाक
उज्जैन के खिलचीपुर में सोफे के कारखाने में भीषण आग लग गई। आग से कारखाना पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग को दमकलों की 6 गाड़ियों ने काबू पाया है। हालांकि, तब तक कारखाना पूरी तरह जल चुका था। सोमवार शाम करीब 7 बजे आगर रोड स्थित सोफे के कारखाने में भीषण आग लगने से वहां रखा सामान जलकर खाक हो गया। लाखों रुपए के नुकसान की बात सामने आ रही है। शार्ट सर्किट से लगी आग की वजह से गोदाम में रखा फोम, लकड़ी का सामान, कपड़े सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गए। बताया जाता है कि जिस जगह आग लगी वहां पर तीन कारखाने एक साथ संचालित हो रहे थे। वीरेंद्र दरबार वेल्डिंग, अय्यूब खान डेंटिंग पेंटिंग व अब्दुल जब्बार कुरेशी। चिमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
