दिल्ली के उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन के पास प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। पूरी फैक्ट्री में आग ही आग नजर आ रहा था। आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया था। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं
सुबह 6 बजे मिली आग की सूचना
फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया की कंट्रोल रूम को सुबह 6 बजे के करीब आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद अलग-अलग फायर स्टेशनों से आग बुझाने वाली गाड़ियों को घटना स्थल पर भेजा गया। आग के सिचुएशन को देखकर घटना स्थल पर हाइड्रालिक गाड़ी को भी मंगवाया गाया। मौके पर 26 फायर की गाड़ियों की मदद से 125 से ज्यादा फायरकर्मी आग पर काबू करने की कोशिश लगाए हुए हैं। आग प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री में लगी हुई है, जिससेआग ने भयानक रूप ले लिया।
#WATCH दिल्ली: उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगी। दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
(सोर्स: अग्निशमन विभाग) pic.twitter.com/j8RTBJZFnF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 13, 2023