बड़ी खबर : बिलासपुर के मोपका सब स्टेशन में लगी भीषण आग… शॉर्ट सर्किट की आशंका, आधे शहर में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर के मोपका इलाके में स्थित शहर के सबसे बड़े और करीब 25 साल पुराने बिजली सब स्टेशन में आज मंगलवार दोपहर को भीषण आग लग गई। सब स्टेशन से उठती लपटें दूर-दूर तक दिखाई दी। आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की टीम पहुंची है, वहीं आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। आग के चलते आधे शहर में ब्लैकआउट कियाा गया है। अभी तक जनहानि की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार, 25 साल पुराना यह सब स्टेशन कुल 480 मेगावॉट क्षमता का है। जिसमें से करीब 320 मेगावॉट बिजली शहर के आधे हिस्से को सप्लाई की जाती है। आग के कारण शहर की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। अचानक ब्लैकआउट होने से लोगों में खलबली मच गई। बिजली गुल होते ही घरों, दुकानों और व्यवसायिक इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल है।
अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। अभी आग पर काबू पाने की कोशिश की जारी है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि बिजली विभाग और प्रशासन की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
