Breaking News : तमिलनाडु के कृष्णागिरी में पटाखा यूनिट में धमाका, 8 लोगो की मौत….

राष्ट्रीय

तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में शनिवार को पटाखा बनाने की यूनिट में धमाका हो गया। इसमें तीन महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया जिले के पझायापेट्टई में पटाखा बनाने की यूनिट में सुबह करीब 10 बजे धमाका हुआ। धमाका तब हुआ जब 2 महिला मजदूर पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाले बारूद को उठाकर ले जा रही थीं। उस समय यूनिट में करीब 12-15 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक हुए विस्फोट से कई लोग घायल हो गए। धमाके के बाद यूनिट में आग लग गई। इससे आसपास के घर और दुकानों को भी चपेट में ले लिया। आसपास के तीन घरों को नुकसान पहुंचा है।

प्रभावितों को बचाने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड और बचाव सेवा कर्मी मौके पर पहुंच गए। घायलों को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। दुकान के पास एक होटल भी थी इसकी दीवार भी ढह गई। घायलों को इलाज के लिए कृष्णागिरी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।