रायपुर में सेना के जवान अपने करतब दिखा रहे हैं। एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर ने पहुंचकर सलामी दी। इसके बाद गोरखा रेजिमेंट ने डांस परफॉर्म किया। इससे पहले घुड़सवारों और डेयर डेविल टीम ने अपने करतब दिखाए। साइंस कालेज मैदान में आयोजित सैन्य प्रदर्शनी के दूसरे दिन रविवार को प्रदर्शनी एवं भारतीय सैनिकों के पराक्रम को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। भारतीय सेना के भीष्म टी-90 टैंक लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। भीष्म टी-90 टैंक के साथ लोगों ने खूब फोटो खिंचवाए और आर्टिलरी समेत अन्य उपकरणों को करीब से देखकर काफी रोमांचित हुए।
हर वर्ग के नागरिक डेयर डेविल्स के हैरत अंगेज करतब को देखने के लिए पहुंचे और डेयर विल्स के जवानों बाइक जैसे ही आग के पलटों के बीच से छलांग लगाई, वैसे ही दर्शक दीर्घा में बैठे दर्शकों ने जवानों को अभिवादन किया और खूब तालियां बजाई। जवानों के सैन्य बैंड और देशभक्ति गीत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा डेयर डेविल्स ने पेरेलर और डबल क्रांसिंग को देखकर लोग का रोमांच बढ़ गया। डेयर डेविल्स के हैरत अंगेज करतब को लोगों ने खूब पसंद किया और सराहा।