जोधपुर से (बीजापुर) बस्तर को जोड़ने वाली पहली साप्ताहिक बस सेवा शुरु
राजस्थान के जोधपुर से बस्तर के प्रवासी लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मीरा ट्रैवल्स के द्वारा जोधपुर-बीजापुर-जगदलपुर-कोंडागांव तक नई साप्ताहिक बस सेवा शुरू की गई है। बस फिलहाल साप्ताहिक है, लेकिन जल्द ही नियमित सेवा शुरू की जाएगी।
इस ऐतिहासिक पहल पर बस के बीजापुर आगमन पर समाजसेवी राजू गांधी (ब्लड मैन) ने शाल व श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। मोहनलाल सोनी, भंवरलाल सोनी, जसवंत गांधी, ईश्वर सोनी व राणु सोनी ने गुलदस्ता देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में दिनेश राठी, मुकेश राठी पार्षद, बाबूलाल मिस्त्री समेत कई राजस्थानी समाज के लोग उपस्थित रहे
