पहला वनडे बारिश से रुका, भारत का स्कोर 54/1: गिल-कोहली की फिफ्टी पार्टनरशिप

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच फिफ्टी रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। 10.5 ओवर में भारत ने 1 विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। जीत के लिए टीम को अब 132 रन की जरूरत है। बारिश की वजह से खेल रुका हुआ है। इससे पहले रोहित जीरो पर आउट हुए। उन्हें काइल जैमीसन ने मिचेल सैंटनर के हाथों कैच कराया। ऑकलैंड में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड 40.2 ओवर में 185 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को 186 रन का टारगेट मिला है।

न्यूजीलैंड और भारत का मुकाबला 11वें ओवर में बारिश के कारण रोक दिया गया है। मैदान पर तेज बूंदाबांदी शुरू होने के बाद खिलाड़ी वापस लौट गए। ग्राउंड स्टाफ ने पिच को कवर कर दिया है। बारिश से पिच में नमी बढ़ सकती है, जिससे खेल दोबारा शुरू होने पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है।