10 साल अंडे देती है ये मछली, फिर अचानक बन जाती है मर्द!

समुद्र की गहराइयों में छिपे रहस्य इंसान को बार-बार अचंभित करते हैं. जापान के समुद्री रीफ्स में रहने वाली कोबुदाई मछली इन्हीं अनोखे चमत्कारों में से एक है. यह मछली जन्म से लेकर लगभग 10 साल तक मादा रहती है और अंडे देती है. लेकिन 10 साल बाद उसमें एक भयानक और हिंसक जैविक परिवर्तन होता है और वह अचानक नर में बदल जाती है. वैज्ञानिक भाषा में इसे Sequential Hermaphroditism कहते हैं. कोबुदाई पहले शांत और साधारण दिखने वाली मादा होती है. लेकिन उम्र बढ़ने के साथ उसका सिर बड़ा और भारी हो जाता है, जबड़े मजबूत होते हैं, रंग गहरा हो जाता है और वह आक्रामक नर बन जाती है. नर बनने के बाद वह दूसरी मादाओं के साथ संबंध बनाती है और समूह की मालिक बन जाती है.

प्रकृति ने इस मछली को इस तरह डिजाइन किया है ताकि प्रजनन की सफलता बढ़ सके. छोटी उम्र में मादा रहकर ज्यादा अंडे देने का फायदा मिलता है. जब शरीर बड़ा और मजबूत हो जाता है तब नर बनकर वह दूसरी मादाओं की रक्षा कर सकती है और अपने जीन को आगे बढ़ा सकती है. यह बदलाव इतना तेज होता है कि वैज्ञानिकों ने इसे “violent biological clock” का नाम दिया है.

कोबुदाई का चेहरा इंसान जैसा दिखता है, जिस वजह से इसे कभी-कभी “फिश विद ह्यूमन फेस” भी कहा जाता है. नर बनने के बाद उसका सिर और भी बड़ा हो जाता है, जो दूसरे नरों से लड़ने में काम आता है. यह मछली जापान के समुद्री क्षेत्रों में पाई जाती है और वहां की समुद्री जैव विविधता का महत्वपूर्ण हिस्सा है. हालांकि, मादा से नर बनने वाली कोबुदाई अकेली नहीं है. समुद्र में कई मछलियां और जीव ऐसे हैं जो जेंडर बदल सकते हैं. क्लाउनफिश भी इसी प्रक्रिया का उदाहरण है. लेकिन कोबुदाई का बदलाव आकार और आक्रामकता के मामले में सबसे प्रभावशाली माना जाता है.