बिलासपुर-प्रयागराज-जबलपुर के लिए 1 जून से फ्लाइट, जगदलपुर-दिल्ली के लिए भी उड़ान

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ : बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए अलायंस एयर ने रिवाइज्ड समर शेड्यूल जारी किया है। इसमें ढाई महीने से बंद प्रयागराज-जलबलपुर की फ्लाइट को एक जून से फिर शुरू किया जाएगा। वहीं, दिल्ली के लिए जगदलपुर से होकर फ्लाइट की सुविधा दी गई है।

सप्ताह में कब, कहां की मिलेगी फ्लाइट
सोमवार

नई दिल्ली से फ्लाइट रवाना होकर जगदलपुर पहुंचेगी. जगदलपुर से 12.05 बजे रवाना होकर 13.10 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. इसके बाद 13.35 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी. जो 16.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

मंगलवार

कोलकाता से 7 बजे फ्लाइट रवाना होकर 8.05 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. यहां से 9.15 रवाना होकर 11.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वहीं दूसरी फ्लाइट प्रयागराज से 10 बजे रवाना होकर 11.25 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. यहां से 12.30 बजे रवाना होकर 13.45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी.
बुधवार

नई दिल्ली 7.50 बजे विमान रवाना होकर 11.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. यहां से 11 बजे रवाना होकर 12.05 बजे जगदलपुर पहुंचेगी. वहां से नई दिल्ली जाएगी.

गुरूवार
कोलकाता से 7 बजे फ्लाइट रवाना होकर 8.05 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. यहां से 9.15 रवाना होकर 11.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वहीं प्रयागराज से 10 बजे दूसरी उड़ान रवाना होकर 11.25 बजे बिलासपुर आएंगी. इसके बाद 12.30 बजे रवाना होकर 13.45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी.

शुक्रवार

जगदलपुर से फ्लाइट रवाना होकर 12.50 बजे बिलासपुर आएंगी. इसके बाद 13.15 बजे रवाना होकर 16 बजे दिल्ली पहुंचेगी.
शनिवार

कोलकाता से 5.55 बजे रवाना होकर 7.45 बजे बिलासपुर आएंगी. यहां से 8.10 बजे रवाना होकर 10 बजे कोलकाता पहुंचेगी. दिल्ली से 8.10 बजे फ्लाइट रवाना होकर 10.55 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. यहां से 11.20 बजे रवाना होकर 12.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी. जबलपुर से 12.40 बजे रवा होकर 13.35 बजे बिलासपुर आएंगी. इसके बाद बिलासपुर से 14 बजे रवाना होकर 16.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

रविवार

जगदलपुर से 10.30 बजे फ्लाइट रवाना होकर 11.25 बजे बिलासपुर आएंगी. यहां से 11.50 बजे रवाना होकर 12.25 बजे जबलपुर पहुंचेगी.