3 फ्लाइट-एक ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी, एअर इंडिया की उड़ान दिल्ली डायवर्ट…

राष्ट्रीय

मुंबई से उड़ने वाली तीन फ्लाइट में आज सोमवार को बम की धमकी दी गई। पहली फ्लाइट मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की है। सूचना मिलते ही विमान को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। विमान फिलहाल दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर खड़ा है। विमान में 239 पैसेंजर्स सवार हैं। दूसरी फ्लाइट इंडिगो की 6E-1275 है, यह मुंबई से मस्कट जाने वाली थी। तीसरी फ्लाइट इंडिगो की 6E 56 है। यह मुंबई से जेद्दाह जाने वाली थी। इन दोनों विमानों को आइसोलेशन बे में रखकर जांच की जा रही है। सभी पैसेंजर्स को फिलहाल विमान से उतार दिया गया है। इधर, मुंबई-हावड़ा मेल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई। हालांकि, जांच के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया। कोलकाता जा रहे एयर इंडिया के विमान को तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली एयरपोर्ट वापस लौटना पड़ा। सोमवार सुबह दिल्ली से कोलकाता जाने वाले विमान AI 100 में उड़ान भरने के तुरंत बाद समस्या का पता ही लैंडिंग की आपातकाल घोषणा की गई। विमान की लैंडिंग सुरक्षित रही।