शुरु हुई Flipkart सेल, आधी से कम कीमत पर मिल रहे हैं गैजेट्स

ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर एक खास सेल की शुरुआत हो चुकी है. इस सेल का नाम फ्लिपकार्ट बिग बचत डेज सेल है. फ्लिपकार्ट पर जारी सेल 5 अप्रैल तक चलेगी. इस सेल के दौरान कई बंपर ऑफर, डील्स और डिस्काउंट आदि मिल रहे हैं. फ्लिपकार्ट सेल बैनर पर लिखा है कि समर ऑन-सेविंग ऑन. इससे साफ पता चलता है कि गर्मियों के प्रोडक्ट पर अच्छी डील्स लिस्ट हैं. फ्लिपकार्ट सेल के दौरान बैंक ऑफर भी मिल रहा है. कई बैंक 10 परसेंट तक इंस्टैंट कैशबैक दे रहे हैं. फ्लिपकार्ट के दौरान फोन से लेकर AC तक पर ऑफर मिल रहा है. कुछ कैटेगरी पर तो 70 परसेंट तक का ऑफ मिल रहा है.

ज्वेलरी, ग्रोसेरी और गर्मियों में यूज होने वाले कई सामान पर मैक्सिमम 70 परसेंट तक की सेविंग की जा सकेगी. फ्लिपकार्ट सेल के दौरान स्मार्टफोन को भी सस्ते में खरीदा जा सकेगा. रेडमी, रियलमी, सैमसंग और वनप्लस जैसे हैंडसेट को सस्ते में खरीद सकते हैं.

फ्लिपकार्ट सेल के दौरान मोबाइल असेसरीज को भी खरीदा जा सकेगा. सेल के दौरान मोबाइल चार्जर, पावर बैंक और चार्जिंग केबल आदि को खरीदा जा सकेगा. फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 5 Star AC को 24,490 रुपये में खरीदा जा सकेगा. यह डील सेल बैनर पर लिस्ट है.