ब्राजील में बीते दिनों भूकंप के बाद आयी भयंकर बाढ़ से तबाही मची हुई है। जलप्रलय में करीब 756 लोग घायल हुए हैं। बाढ़ से 20 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। हालात को देखते हुए इलाके में रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। ब्राजील में भारी बारिश के चलते कई जगहों की सड़कें बुरी तरह से धस गई है। हालांकि, शुक्रवार को आसमान एक बार फिर खुला, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। जबकि 24 घंटे में घर खाली करने वालों की संख्या दोगुनी हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अल नीनो मौसम की घटना के चलते जलवायु परिवर्तन प्रभावित हुआ है। उत्तर अमेरिकी देश ब्राजील में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने कहर मचा दिया है। हजारों लोग बेघर हो गए हैं. कई शहरों में बाढ़ का पानी भर गया है और भूस्खलन शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि इस बाढ़ में दर्जनों लोग लापता हो गए हैं। नागरिक सुरक्षा एजेंसी बताया कि बारिश से जुड़ी घटनाओं में 756 लोग घायल भी हुए हैं। वहीं रियो ग्रांडे डो सुल में जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे शहर के बांधों और जल निकासी प्रणालियों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण शहर पोर्टो एलेग्रे में बारिश और बाढ़ के चलते व्यापार चौपट होने लगा है। अधिकारियों के अनुसार, 141 लोग अभी भी लापता हैं।
रियो ग्रांडे डो सुल राज्य की राजधानी पोर्टो एलेग्रे में शुक्रवार को हालात कुछ हद तक सामान्य पाए गए। 14 लाख लोगों वाले शहर में कुछ व्यवसाय खुले देखे गए। वहीं सड़कों पर भी पानी कम होते पाया। लेकिन शायद इंद्रदेव को यह पसंद नहीं आया और एक बार फिर तेज बारिश हुई। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संस्थान के अनुसार, इस क्षेत्र में आज तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ बारिश की उम्मीद है। मेटसुल मौसम विज्ञान साइट ने सोमवार तक 200 मिमी (7.9 इंच) बारिश दर्ज की।