फ्लोरिडा में बाढ़ के प्रकोप से कई इलाकों में आपात स्थिति, सड़कें, घर, वाहन सभी पानी में डूबे

अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका के फ्लोरिडा में भारी बारिश से जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश और बाढ़ जानलेवा हो गई है। फ्लोरिडा का दक्षिणी हिस्सा पानी में जलमग्न है। बारिश और बाढ़ की चपेट में आने से कम से दो लोगों की जान गई है। सड़कें और वाहन पानी में डूबे हैं। खास बात यह है कि कुछ दिनों पहले फ्लोरिडा में काफी गर्मी पड़ रही थी। इस गर्मी से लोग परेशान थे लेकिन अब बारिश उनके लिए मुसीबत बन गई है। यह राज्य आपात स्थिति का सामना कर रहा है। खराब मौसम की वजह से राज्य के दो बड़े एयरपोर्ट से समय पर विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में दिक्कतें हो रही हैं।

फ्लोरिडा के कुछ इलाकों में दो फीट तक बारिश दर्ज की गई है। बाढ़ का सबसे ज्यादा सामना मियामी, फोर्ट लौडरडेल और नेपल्स को करना पड़ा है। यहां पानी लोगों के घरों में दाखिल रहो चुका है। बाढ़ के चलते साउथ फ्लोरिडा में कई विमान की उड़ान या तो रद्द कर दी गई या उनकी उड़ान में देरी हुई।
मौसम वैज्ञानिक ने गुरुवार को कहा, ‘फ्लोरिडा का पूर्व हिस्सा उच्च दबाव और पिश्चमी निम्न दबाव से गुजर रहा है। बारिश और बाढ़ के चलते गुरुवार को मियामी और फोर्ट लौडरडेल एयरपोर्ट पर 900 से ज्यादा विमान सेवा प्रभावित हुई। जबकि बुधवार को 1,200 से ज्यादा विमान सेवाओं पर इसका असर हुआ। यही नहीं, पाम बीच, फोर्ट मायर्स, ओरलांडो और टम्पा में भी विमानों के उड़ान में देरी हुई।