सऊदी अरब में दुबई जैसी बाढ़, मदीना में जोरदार बारिश….

अंतरराष्ट्रीय

दुबई के बाद अब सऊदी अरब भारी बारिश के कारण बाढ़ से जूझ रहा है। बारिश ने सऊदी अरब के उत्तरी हिस्सों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कई सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं, बाढ़ के कारण स्कूलों में भी छुट्टी की गई है। सोमवार को अल-उला और अल-मदीना प्रांतों में भीषण बाढ़ देखी गई। मदीना की मस्जिद अल नबावी में भारी बारिश का वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। वीडियो में मस्जिद के अंदर बारिश के पानी को तेजी से गिरते हुए देखा जा सकता है। सऊदी के ऐसे हालात पड़ोसी पड़ोसी संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में अचानक आई बाढ़ के कुछ दिनों बाद हुए हैं। साल के इस समय की दुर्लभ घटनाओं के लिए आंशिक रूप से जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार ठहराया गया है।