उत्तरी अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर, 50 से अधिक लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय

अफगानिस्तान में बाढ़ और बारिश से भारी तबाही मची हुई है। उत्तरी अफगानिस्तान में बाढ़ में अबतक 50 लोगों की मौत हो गई है। अफगानिस्तान के बघलान में भारी बारिश के बाद अचानक से बाढ़ आ गई, जिसमें शुक्रवार को कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। बाढ़ आने के बाद से अनेक लोग लापता हैं इससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है। प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मंत्रालय ने कहा कि बाढ़ का असर राजधानी काबुल पर भी पड़ा है।

अधिकारी ने बताया कि बचाव टीम भोजन और अन्य सहायता भी पहुंचा रही हैं। वह हताहतों की संख्या तथा बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में बाद में सटीक जानकारी दे पाएंगे। इससे पहले भी अफगानिस्तान में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। कई लोग मारे गए। इतना ही नहीं इमारतों के साथ-साथ मवेशियों का भी भारी नुकसान हुआ था।