ओडिशा के 3 जिलों में बाढ़, 62 हजार लोग फंसे, चक्रवात अर्नब का असर
चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। इसके बावजूद मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिन के लिए इन राज्यों में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश और ठंडी हवाओं से कई राज्यों में दिन के तापमान में गिरावट आई है।
ओडिशा के 3 जिलों गंजाम, गजपति और कंधमाल में बाढ़ आ गई। गंजाम के 300 गांवों का संपर्क टूट गया है। गंजाम और गजपति जिलों में करीब 62 हजार लोग बाढ़ में फंसे हैं। NDRF की 54 टीमें 120 लोगों को एयरलिफ्ट कर चुकी हैं। दिल्ली में गुरुवार की देर रात बारिश हुई। IMD के मुताबिक, गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.4°C दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले से 6.4°C कम और पिछले चार साल में अक्टूबर का सबसे कम अधिकतम तापमान है।
अगले 2 दिन के मौसम का हाल
31 अक्टूबर- बिहार, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में बारिश का यलो अलर्ट है। आंध्र प्रदेश में तूफानी हवाएं चलेंगी।
1 नवंबर- ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, रायलसीमा और आंध्र प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट है।
