बाढ़ के पानी में शादी…फिलीपींस में पानी के बीच कपल ने चर्च में रचाई शादी, देखें वायरल वीडियो
फिलीपींस के हैगोनी शहर में एक कपल ने कमर तक भरे बाढ़ के पानी के बीच कैथोलिक चर्च में शादी रचाकर दुनिया को हैरान कर दिया. भारी मानसूनी बारिश के कारण सेंट जॉन द बैपटिस्ट चर्च एक महीने से पानी में डूबा था और पादरी ने शादी टालने की सलाह दी थी. इसके बावजूद गिल्बर्ट चिको और लियान लीजा गैलांग ने अपना प्लान नहीं बदला. दोनों ने बाढ़ के पानी के बीच एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और शादी की कसमें खाकर हमेशा के लिए पति-पत्नी बन गए.
इस खास दिन के लिए लियान ने सफेद रंग का खूबसूरत ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था. पानी में सुरक्षित रूप से चलने के लिए उन्होंने अपने गाउन की लंबाई को नीचे से कटवाकर छोटा कर लिया था. वहीं, दूल्हा भी पूरे सूट-बूट में था और उसे कपड़ों के भीगने की कोई परवाह नहीं थी. कीचड़ और पानी से बचने के लिए यह जोड़ा एक ऊंचे चेसिस वाले रिक्शे में बैठकर चर्च के आंगन तक पहुंचा था.
ये है असली मोहब्बत! बाढ़ में डूबा चर्च प्यार में डूबी दुल्हन #philippines #floodwedding #viralwedding #lovestory pic.twitter.com/xPyeQBbInI
— Salaam TV (@salaamtvnews) September 3, 2026
चर्च में कमर तक पानी होने के कारण बिजली नहीं थी, इसलिए साउंड के लिए पोर्टेबल स्पीकर का इस्तेमाल किया गया. सजावट करने वालों ने मुश्किलों के बीच खाली पड़ी बेंचों और प्लास्टिक के फूलों से बेहद शानदार माहौल तैयार किया. इस छोटे से समारोह में 15 से भी कम लोग शामिल हुए. शादी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक छोटा बच्चा कमर तक पानी में चलकर शादी की अंगूठियां वेदी तक लाता हुआ दिख रहा है, जो बिल्कुल किसी फिल्म के सीन जैसा है.
गिल्बर्ट मिडिल ईस्ट में रिगर के तौर पर काम करते हैं और उनकी शादी मूल रूप से दिसंबर के लिए तय थी. लेकिन बास्केटबॉल खेलते समय टखने में चोट लगने के कारण उन्हें छुट्टी लेकर जल्दी घर लौटना पड़ा. वापस काम पर लौटने से पहले मिले इस खाली समय में उन्होंने शादी करने का फैसला किया. अब चर्च ने अपने
