छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज मेस के खाने में निकला मरा मेंढक, शिकायत के बाद FSD की जांच, चावल में इल्ली…

छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव जिले के सुंदरा स्थित छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज के मेस में छात्रों को परोसे गए खाने में मेंढक मिलने का मामला सामने आया हैघटना 7 जनवरी की हैघटना के बाद आक्रोशित छात्रों ने भोजन का बहिष्कार कर दिया और मेस प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कियाछात्रों के अनुसार, यह घटना बीती रात भोजन के दौरान सामने आईजब सब्जी परोसी जा रही थी, तभी एक छात्र की प्लेट में मरा हुआ मेंढक दिखाई दियाइसके बाद छात्रों ने तुरंत वीडियो और फोटो बनाए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए

घटना की जानकारी मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम कॉलेज परिसर स्थित हॉस्टल मेस में पहुंची और निरीक्षण कियाजांच के दौरान रसोई और भंडार कक्ष में भारी गंदगी पाई गईसाथ ही एक्सपायरी खाद्य सामग्री भी बरामद हुई। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी तरुण बिरला ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज की मेस में परोसे गए खाने में मेंढक निकला हैमेस का संचालन यूथ फाउंडेशन ऑफ इंडिया नाम की संस्था द्वारा किया जा रहा है

टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और भोजन के सैंपल लिए गए हैंजांच में कई अनियमितताएं सामने आई हैं, जिसके आधार पर मेस प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा रहा हैउन्होंने कहा कि खाने में मेंढक कैसे आया, इसकी जांच कॉलेज प्रबंधन को करनी चाहिएवहीं, पहले इस तरह की घटनाओं के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं होने की बात भी कहीइस मामले में कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित और कठोर कार्रवाई की जाएगीफिलहाल इस घटना ने मेस की साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं