झारखंड में पहली बार अचानक ऑर्नेट फ्लाइंग स्नेक सामने दिखा और इसका रेस्क्यू किया गया। सांप को देखते ही लोग दंग रह गए। एक्सपर्ट भी हैरान हैं, उनका कहना है कि यह वाकई हैरान करने वाला है। यह कोई आम सांप नहीं बल्कि तक्षक नाग है। इसकी कहानी राजा परीक्षित से जुड़ी हुई है। कहा जाता है कि इसी ने राजा परीक्षित को काटा था, इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। यह सांप बेहद खूबसूरत होता है और पेड़ों पर छलांग लगा सकता है। यह 100 फ़ीट की ऊंचाई से छलांग लगाने में महारत रखता है। इसे देखने के लिए होड़ मच गई। रांची के नामकुम स्थित आरसीएच परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 3 फीट लंबा सांप अचानक कार्टून के अंदर से बाहर निकला। यह दुर्लभ प्रजाति का सांप है, जिसका झारखंड में पहली बार रेस्क्यू किया गया है। लोगों ने जब सांप को देखा तो उनकी आंखें फटी रह गईं, क्योंकि यह आम सांप नहीं है। इस सांप के बारे में कहा जाता है कि यह सांप हवा में उड़ता है और अधिकतर घने जंगलों में ही पाया जाता है।
Ranchi में मिला Ornate Flying Snake, अपनी खूबसूरती और उड़ने की क्षमता के लिए जाना जाता है यह सांप…#Ranchi #Jharkhand #Takshaksnake #OrnateFlyingSnake #Shorts pic.twitter.com/rEAixnPjQk
— Punjab Kesari- Bihar/Jharkhand (@biharjkesari) December 4, 2024
सांप को देखने के बाद लोगों ने स्नेक कैचर को तुरंत बुलाया। बड़ी ही सावधानी से सांप का रेस्क्यू किया, इसके बाद वे सांप के साथ खेलने लगे, असल में सांप इतना सुंदर है कि उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई, कई लोगों सांप का वीडियो भी बनाया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, द्वापर युग के अंत में राजा परीक्षित को तक्षक नाग ने ही डसा था, जिससे उनकी मृत्यु हो गई थी।
यह झारखंड में ऑर्नेट फ्लाइंग स्नेक का पहला रेस्क्यू है। सांप में थोड़ा जहर होता है, यह शिकार पकड़ता। यह छोटी छिपकलियां खा जाता है। इस सांप को तक्षक नाग कहा जाता है। इस सांप की उम्र 12 सोल होती है, यह सांप मादा है। इस सांप का मिलना एक दुर्लभ घटना है।