शराब प्रेमियों को झटका, रायपुर में विदेशी ब्रांड के सभी बोतल गायब, सामने आई यह वजह

रायपुर में विदेशी शराब दुकानों में ब्रांड को लेकर शराब के शौकीन हमेशा परेशान रहते हैं। वर्तमान में अंग्रेजी शराब में चर्चित ब्रांड की शराब दुकानों से गायब है। अंग्रेजी शराब दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों से संपर्क करने पर उन लोगों ने बताया कि उनके पास चाहे गए ब्रांड की सप्लाई ही नहीं हो रही है। इससे लोगों को उनकी मांग के अनुरूप ब्रांड नहीं दे पा रहे हैं। आबकारी विभाग के अफसरों से बात करने पर उन लोगों ने बताया कि कांच की जगह प्लास्टिक बोतल के साथ सीसी में शराब की बिक्री होगी। इसके लिए शराब कंपनियां प्लास्टिक सीसी तैयार करने नई मशीन लगा रही हैं। इसके कारण चर्चित शराब की आपूर्ति में देर होने की बात कह रहे हैं। वर्तमान में जो अंग्रेजी शराब की क्वार्टर की बिक्री हो रही है, वह पूर्व का स्टाक बताया जा रहा है। शराब दुकानों में पिछले एक माह से चर्चित ब्रांड की शराब के क्वार्टर नहीं मिल रहे हैं।

अफसरों के अनुसार जिन शराब कंपनियों से शराब आपूर्ति करने एग्रीमेंट किया गया है, उन कंपनी के जिम्मेदार लोगों को मांग के अनुरूप शराब आपूर्ति करने निर्देश दिए गए हैं। अफसरों ने अगले महीने से या इस महीने के अंत से लोगों को उनकी पसंद के अनुसार शराब के ब्रांड मिलने की बात कही है। वर्तमान में कई ब्रांड की शराब ऐसी हैं, जिसे लोगों नेपहली बार देखा है।

प्रीमियम की कई अंग्रेजी शराब दुकानों में 760 रुपए से लेकर 800 रुपए रेंज की चर्चित ब्रांड की शराब गायब है। इनमें रायल स्टेग से लेकर रॉयल चैलेंज, मैकडॉवेल्स नंबर-1 जैसे ब्रांड की शराब नहीं मिल रही है। इसके साथ ही शराब दुकानों से रम पूरी तरह से गायब है। अंग्रेजों शराब दुकान में काम करने वाले कर्मियों से संपर्क करने पर उन लोगों ने बताया कि गर्मी में रम की डिमांड नहीं होने की वजह से रम की आपूर्ति नहीं की जा रही है।

लगातार कई सप्ताह से पसंदीदा ब्रांड नहीं मिलने के कारण ग्राहकों में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि शराब की कीमतों में वृद्धि के बावजूद यदि उनकी पसंद का ब्रांड उपलब्ध नहीं होगा तो यह उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का विषय है। वहीं आबकारी विभाग ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सप्लाई व्यवस्था सामान्य होगी और बाजार में सभी प्रमुख ब्रांड फिर से उपलब्ध हो जाएंगे।