स्पेन और फ्रांस में कई जंगलों में आग से दक्षिणी यूरोप में सूखे की स्थिति
स्पेन और फ्रांस के कुछ हिस्सों में रिकॉर्ड गर्मी के कारण कई जंगलों में आग लगी हुई है जिससे दक्षिणी यूरोप में सूखे की स्थिति और भी गंभीर हो गई है। स्पेन में कैटालोनिया के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के जंगल में लगी भीषण आग अभी भी बेकाबू है जिससे लगभग 2,300 हेक्टेयर भूमि की वनस्पति नष्ट हो गई है। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। तेज हवाओं ने आग बुझाने के प्रयासों में बाधा डाली है जिससे आग तेजी से पास के एक अभ्यारण्य की ओर फैल गई है।
फ्रांस, बेल्जियम और नीदरलैंड में लू के कारण तीन हजार सात सौ लोगों की मौत हुई हैं जबकि स्पेन ने गर्मी के कारण जून के अंत से अब तक एक हजार से अधिक लोगों के मरने की खबर है। अधिकारियों ने कहा है कि महाद्वीप में अत्यधिक तापमान के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
