डोंगरगढ़ में वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ा, रात 11 बजे पिंजरे में फंसा, जंगल में छोड़ा

छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ की सुदर्शन पहाड़ी पर पांच दिन से दिख रहे तेंदुए को बुधवार देर रात सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया। वन विभाग ने इसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है। बुधवार की देर रात तेंदुआ वन विभाग के बिछाए जाल में फंस गया है। बुधवार दे ररात तेंदुआ पिंजरे में फंसा। इसके बाद वन विभाग ने उसे सफलता पूर्वक जंगल में छोड़ दिया है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

डोंगरगढ़ के सुदर्शन पहाड़ी पर तेंदुए की दस्तक के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। रिहायसी क्षेत्र होने के कारण लोगों में डर बैठा हुआ था। वन विभाग ने विशेष एहतियात बरती और क्षेत्र में बैरीकेडिंग कर लोगों को सावधान रहने कहा था। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने यहां पिंजरा लगा रखा था। पिंजरे के अंदर वन विभाग ने एक मेमना रख छोड़ा था। बताया जा रहा है कि तेंदुआ पिछले चार दिनों से रोज पिंजरे के पास आता और सूंघ कर चला जाता था। बुधवार रात करीब 11 बजे तेंदुआ मेमने के लालच में पिंजरे में प्रवेश कर गया। वन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई कर उसे काबू में ले लिया। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन से डोंगरगढ़ के लोगों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की टीम ने बिना किसी नुकसान के यह अभियान पूरा किया। तेंदुए को पकड़ने के बाद वन विभाग ने तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *