पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सोनी कोर्ट में पेश: अधिक संपत्ति मामले में 2 दिन का रिमांड मिला

राष्ट्रीय

पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी को विजिलेंस ने सोमवार को कोर्ट में पेश करके 2 दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेसियों ने इसे राजनीतिक दुश्मनी करार देते हुए पुलिस का घेराव किया। कांग्रेसियों ने कचहरी परिसर के 1 नंबर गेट के बाहर प्रदर्शन कर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

रविवार को पूर्व डिप्टी CM सोनी को विजिलेंस ने 8 महीनों की इन्क्वायरी के बाद उनके घर से गिरफ्तार किया। सोनी पर आरोप हैं कि उनका खर्च उनकी कमाई से कई गुणा अधिक है। 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक सोनी और उनके परिवार की आय 4.52 करोड़ रुपए थी, जबकि खर्च 12.48 करोड़ रुपए था। खर्च आय के अज्ञात सोर्स से 7.96 करोड़ रुपए ज्यादा था।

इस दौरान सोनी ने अपनी पत्नी सुमन सोनी और बेटे राघव सोनी के नाम पर संपत्तियां खरीदीं।