पूर्व सांसद वीणा वर्मा का निधन हो गया। छत्तीसगढ़ से दो बार राज्य सभा सदस्य रहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और समाजसेवी वीणा वर्मा ने गंभीर बीमारी के चलते 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वीणा वर्मा ने संसद सदस्य के साथ-साथ राजभाषा पर संसद की समिति के उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस एवं भारतीय विश्व मामलों की परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।
नई दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में उनका निधन हो गया। वीणा वर्मा का जन्म 1 सितंबर, 1941 को हुआ था। उन्होंने प्रसिद्ध लेखक और कवि श्रीकांत वर्मा से शादी की थी। वीणा वर्मा का अंतिम संस्कार 7 फरवरी 2024 (बुधवार) को दोपहर 2 बजे लोधी रोड श्मशान घाट, नई दिल्ली में किया जाएगा। उनका बिलासपुर से विशेष लगाव था। श्रीकांत वर्मा ने बिलासपुर के विकास की नींव रखी थी।
राज्यसभा की पूर्व सदस्य वीणा वर्मा का नई दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं दो बार राज्यसभा सदस्य रही वीणा वर्मा का निधन हो गयाhttps://t.co/PPjkGV2BSP #Deshbandhunews #news #newshub #BreakingNews pic.twitter.com/kowz0MNxv9
— Deshbandhu – (Daily Hindi Newspaper) (@NewsDeshbandhu) February 7, 2024