पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने सेवई दुकान में घुसाई कार, दुकानदार से मारपीट की, कहा- ननकीराम का बेटा हूं, कुछ नहीं बिगड़ेगा
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इतबारी बाजार में पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर के बेटे संदीप कंवर ने जमकर हंगामा किया. नशे में धुत संदीप ने बस स्टैंड के पास एक दुकान में कार से टक्कर मार दी. इसके बाद दुकानदार के विरोध करने पर उसने खूब गाली-गलौच की और बाद में मारपीट करके वह हंगामा करने लगा. बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी ने संदीप ने दुकान में टक्कर मारी है. उस पर पूर्व विधायक लिखा हुआ था.
बाद में पीड़ित की शिकायत के बाद संदीप कंवर को पुलिस थाने लेकर आई और वहां भी नशे की हालत में उसने जमकर बवाल काटा. पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने अपने पिता के रसूख की खूब धौंस दिखाई. उसने कहा कि मैं ननकी राम कंवर का बेटा, जिसे जो करना है, कर लो. मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा. इस दौरान कई लोगों ने उसका वीडियो भी बना लिया. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वह नशे की हालत में ठीक से चल भी नहीं पा रहा है और खूब गालियां दे रहा है.
In Korba, Chhattisgarh, BJP ex-Home Minister Nankiram Kanwar’s son allegedly rammed his car into a shop while drunk, then created a ruckus, boasting: “I am the son of Nankiram; do whatever you have to do, nothing will happen to me.
pic.twitter.com/qisZoqRp2e— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 12, 2026
बाद में पुलिस कोतवाली में कई लोग आए और संदीप कंवर को कार में बिठाकर ले गए. बताया जा रहा है कि संदीप का नशे की हालत में हंगामा करना यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी है. पुलिस के मुताबिक जांच के बाद कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ऐसा बताया जा रहा है कि पीड़ित दुकानदार की बेटी भी पुलिस में आरक्षक है. संदीप कंवर के थाने से चले से कई लोग पुलिस के काम करने के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं. कोरबा के सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा कि वाहन और चालक की पहचान की जा रही है. अजीन कुरैशी द्वारा हमें शिकायत मिली है कि एक व्यक्ति ने उनकी दुकान पर लापरवाही से कार से टक्कर मार दी.
