CG : कुएं में गिरे 4 हाथी निकाले गए…8 घंटे से फंसे थे, इनमें एक शावक भी

छत्तीसगढ़ : बलौदाबाजार जिले के बार नवापारा क्षेत्र के ग्राम हरदी में आज मंगलवार (4 नवंबर) सुबह एक शावक सहित चार हाथी खेत में बने एक कुएं में गिर गए। स्थानीय किसानों ने हाथियों की चीखें सुनकर मौके पर पहुंचकर देखा कि चारों हाथी कुएं में फंसे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इनमें एक शावक भी शामिल था।

जेसीबी की मदद से कुएं के पास मिट्टी काटकर रास्ता बनाया गया, जिसके जरिए सभी हाथियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान वन कर्मियों और पुलिस ने पूरी सतर्कता बरती, जिससे किसी भी तरह का जान- माल का नुकसान नहीं हुआ। सफल रेस्क्यू के बाद सभी हाथी सुरक्षित रूप से जंगल की ओर लौट गए। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग और पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।