विजय हजारे ट्रॉफी का चौथा राउंड, सरफराज ने 75 बॉल पर 157 रन बनाए

विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में चौथे राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस राउंड में 38 टीमें 19 मैचों में अलग-अलग मैदानों पर आमने-सामने हैं। ग्रुप-C में मुंबई का सामना गोवा से हो रहा है। जयपुर में मुंबई ने गोवा को 445 रन का टारगेट दिया है। सरफराज खान ने 75 गेंद पर 157 रन की पारी खेली। इस पारी में 9 चौके और 14 चौके लगाए। हार्दिक तामोरे ने 53 और मुशीर खान ने 60 रन बनाए। ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 46 रन का योगदान दिया। दर्शन ने 3 विकेट झटके। वी कौशिक और ललित यादव ने 2-2 विकेट लिए।

कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल ने पुडुचेरी के खिलाफ शतक पूरा कर लिया है। उनका इस सीजन चार मैचों में तीसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने तीन मैचों में 22, 124 और 147 रन की पारियां खेली थीं। वहीं, ग्रुप-B के एक मैच में बंगाल ने जम्मू-कश्मीर को 9 विकेट से हरा दिया। जम्मू-कश्मीर ने 64 रन का टारगेट दिया था। इसे बंगाल ने 10वें ओवर में ही हासिल कर लिया।