पाकिस्तान में ईंधन संकट.. डीजल 500 पार, मचा हाहाकार, आफरीदी ने दिया बड़ा बयान
पाकिस्तान में बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच पूर्व क्रिकेटर शाहिद आफरीदी चिंतित दिखे. उन्होंने आम जनता से सरकार के फ्यूल कंजर्वेशन अभियान का समर्थन करने की अपील की है. आफरीदी ने कहा कि मौजूदा हालात में जिम्मेदार ऊर्जा उपयोग ही देश को राहत दे सकता है. दरअसल, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है. इसी के चलते पाकिस्तान सरकार ने एक महीने के भीतर दूसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है.
आंकड़ों के मुताबिक, डीजल की कीमतों में 54.9% और पेट्रोल में 42.7% तक की बढ़ोतरी की गई है. ऐसे हालात में आफरीदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ईंधन की बचत करना समय की जरूरत है.
उनका मानना है कि अगर नागरिक जिम्मेदारी दिखाएं, तो देश के संसाधनों पर दबाव कम किया जा सकता है.
पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है. पेट्रोल PKR 458.4 और डीजल PKR 520.35 प्रति लीटर पहुंच गया है.
यह फैसला गुरुवार को घोषित हुआ और शुक्रवार से लागू होगा. केरोसीन भी महंगा हुआ. सरकार ने वैश्विक तेल कीमतों के दबाव को वजह बताया.
