पटना में गणेश चतुर्थी की धूम.. भगवान गणेश को 35 लाख का हीरा जड़ित सोने का मुकुट पहनाया जाएगा

बिहार : पटना में इस साल गणेश चतुर्थी का भव्य आयोजन होने जा रहा है। महाराष्ट्र मंडल की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। मुंबई से लाई गई 6 फीट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा आज सुबह 10 बजे होगीइसके बाद आरती और 101 मोदक का भोग लगाया जाएगाश्रद्धालु 11:30 बजे से दर्शन कर सकेंगेयह प्रतिमा मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा की प्रतिकृति है, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहेगीपंडाल को “ऑपरेशन सिंदूरथीम पर सजाया गया है। 40 फीट ऊंचे मुख्य मंडप में दोनों ओर देश के जवानों की आकृतियां बनाई गई हैंपूजा के दिन पंडाल को 10 टन फूलों से सजाया जाएगा, जो बंगाल, बैंगलोर और मुंबई से मंगाए गए हैंभगवान गणेश को इस बार 35 लाख का हीरा जड़ित सोने का मुकुट पहनाया जाएगा। 350 ग्राम वजन के इस मुकुट के बीच छह कैरेट का हीरा होगासोने-चांदी और स्टोन जड़े गहनों से श्रृंगार किया जाएगा

पूजा के लिए महाराष्ट्र से प्रसिद्ध पुजारी प्रशांत जागीरदार और उनकी टीम के पांच पंडित विशेष रूप से आए हैं। गणेश उत्सव में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और राज्यपाल को भी आमंत्रित किया गया है। 29 अगस्त को शाम 7:30 बजे हल्दी-कुमकुम का कार्यक्रम होगा, जिसमें महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना करेंगी।