गैस महंगी, किराया बढ़ा.. इतनी सैलरी में कैसे चले घर, नोएडा में प्रोटेस्ट कर रहे मजदूरों का दर्द
दिल्ली से सटे हुए नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों का शुरू हुआ आंदोलन हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है. नोएडा के अलग-अलग इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री मजदूरों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया है. सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, उनका कहना है कि महंगाई के दौर में इतनी कम सैलरी पर गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है. नोएडा फेज-2 स्थित होजरी कॉम्प्लेक्स में वेतन बढाने की मांग को लेकर मजदूरों का शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन ने पूरे नोएडा को अपनी जद में ले लिया है. फेज-2 व इकोटेक-3 के बाद अब नोएडा सेक्टर-62 और नोएडा सेक्टर 15 में भी श्रमिक सड़क पर उतर गए हैं.
नोएडा में मजदूरों का आंदोलन के पीछे रिचा ग्लोबल को माना जा रहा है. रिचा ग्लोबन की एक यूनिट हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित है, जहां पिछले कई दिनों से श्रमिक वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. वहां पर हरियाणा सरकार के वेतन बढ़ोतरी के फैसले के बाद कंपनी प्रबंधन ने 35 प्रतिशत तक वेतन वृद्धि को मंजूरी दी, जिसके तहत टेक्निकल स्टाफ की सैलरी 20,000 और नॉन-टेक्निकल स्टाफ की सैलरी 15,000 कर दी गई. इसी फैसले के बाद ही नोएडा फेस-2 में स्थित रिचा ग्लोबल की चार अन्य फैक्ट्रियों में कार्यरत सैकड़ों श्रमिकों ने भी समान वेतन वृद्धि की मांग शुरू कर दी.
