हजार साल पुराने किले के नीचे मिला `पाताल` का द्वार
हजार साल पुराने एक रहस्यमयी किले के नीचे ऐसी गुफा मिली है, जिसने वैज्ञानिकों से लेकर इतिहासकारों तक को हैरान कर दिया है. जमीन के अंदर छिपे इस सुरंगनुमा रास्ते को लोग पाताल का रास्ता कह रहे हैं. गुफा के अंदर प्राचीन पत्थर की मूर्ति, दुर्लभ निशान और बहुत ही पुराने अवशेष मिले हैं, जो मानव इतिहास के कई अनछुए पहलुओं की तरफ इशारा करते हैं. खास बात यह है कि गुफा का अंदरूनी नजारा इतना हैरान करने वाला है कि वैज्ञानिक भी इसे अपने जीवन की सबसे बड़ी खोजों में से एक बता रहे हैं. यह गुफा ब्रिटेन के वेल्स में स्थित पेमब्रोक कैसल में मिली है. ब्रिटेश के इस गुफा में करीब 1 लाख साल पुराने सबूत मिलने का दावा किया जा रहा है, जिसे एक्सपर्ट्स ‘वन्स-इन-अ-लाइफटाइम डिस्कवरी’ बता रहे हैं. ब्रिटेन के इस गुफा में हुई शुरुआती जांच ने पूरी दुनिया को हैरान किया है. रिसर्चर्स को यहां 1 लाख साल से भी ज्यादा पुराने इंसानी और जानवारों के अवशेष मिले हैं. कुधाई के दौरान पत्थरों के औजारों के साथ-साथ मैमथ यानी विशालकाय प्राचीन हाथी, ऊनी गैंडे और दरियाई घोड़ों की हड्डियां मिली हैं. यह इस ओर इशारा है कि हजारों साल पहले ब्रिटेन की जलवायु आज से बिलकुल अलग थी और यहां ये जीव रहा करते थे.
यूनिवर्सिटी ऑफ एबरडीन के एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस गुफा में निएंडरथल और शुरुआती होमो सेपियन्स के निशान भी दबे हो सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो यह मानव विकास के इतिहास को समझने की दिशा में एक क्रांतिकारी मोड़ होगा. पेमब्रोक कैसल वही जगह है जहां राजा हेनरी VII का जन्म हुआ था. किले की दीवारों के अन्दर एक घुमावदार सीढ़ी सीधे इस गुफा तक जाती है. यह गुफा करीब 23 मीटर लंबी और 10 मीटर तक ऊंची है. कई सालों तक इतिहासकारों का मानना था कि विक्टोरियन काल की खुदाई के कारण यहां की ऐतिहासिक सामग्री खत्म या फिर नष्ट हो चुकी होगी. लेकिन 2021 से 2024 के बीच हुई खुदाई ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया. वैज्ञानिकों को सतह के नीचे प्राचीन काल की ऐसी परतें मिली हैं, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं.
