हमारे देश में कई ऐसी शख्सियत रही है, जिन्होंने अपने असाधारण कौशल के दम पर दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है। महिलाओं ने भी दुनिया में खूब नाम कमाया है। एक ऐसी ही भारतीय महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनियाभर में इंसानी कैलकुलेटर के नाम से जानी जाती हैं। इतना ही नहीं इस मशहूर मलिला के ऊपर एक बॉलीवुड फिल्म भी बनी है। भारत की पहली प्रसिद्ध महिला गणितज्ञ को बेहतरीन मैथ्स स्किल्स की वजह से ‘ह्यूमन कंप्यूटर’ नाम दे दिया गया था। महान गणितज्ञ शकुंतला देवी ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज कराया था। भले ही आज शकुंतला देवी हमारे बीच नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर आज भी उनके कई वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनमें वह कठिन से कठिन सवालों का चुटकियों में जवाब देती नजर आती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बहुत पुराना ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय महिला को विदेशी शख्स दो बहुत बड़ी संख्याओं को गुणा करने की चुनौती देता नजर आ रहा है। वीडियो में महिला सवाल का जवाब कुछ ही सेकेंड में बता देती है, जिसके बाद यह घटना दुनिया भर में मशहूर हुई थी। इसके बाद इस महिला को ह्यूमन कैल्क्यूलेटर कहा जाने लगा। यह महिला कोई और नहीं बल्कि शकुंतला देवी ही थीं, जिनकी गणना करने के हुनर को देख कर पश्चिमी देश के लोगों भी हैरान रह गए थे। उन्हें इस बात कर कतई यकीन नहीं था कि कोई इंसान भी ऐसा कर सकता है। शकुंतला देवी का जन्म 4 नवंबर 1939 को बेंगलुरु में हुआ था। बचपन से ही उनके अंदर याद करने की असाधारण काबिलियत थी। तीन साल की उम्र से ही वो गणनाएं करने लगी थीं। उनका यह हुनर हर किसी को दंग कर देता था। हैरान करने वाली बात ये है कि बचपन में उन्हें कोई औपचारिक शिक्षा नहीं मिली