गाजियाबाद : पिस्टल का लॉक नहीं खोल सके UP के दारोगा, हो गई भारी फजीहत, Video वायरल

उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दारोगा का वीडियो सामने आया है. दारोगा जी पिस्टल का लॉक खोलने ने बुरी तरह से फंस गए. वो पिस्टल का लॉक नहीं खोल पा रहे थे. इस दौरान वो हाथों में हथियार लिए कुछ देर तक जूझते रहे. अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. मामला यूपी के गाजियाबाद जिले से सामने आया है. जहां DCP के निरिक्षण के दौरान दारोगा हाथ में पिस्टल लिए लॉक खोलने के लिए जूझते नजर आए.

दरअसल गाजियाबाद के थाना निवाड़ी में बुधवार को DCP रूरल सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी का निरीक्षण हुआ. निरीक्षण के दौरान उन्होंने हथियार भी देखे, अपने बहादूर अधिकारियों का जौहर भी देखना चाहा. लेकिन इसी दौरान 2023 बैच के एक दारोगा से पिस्तौल का लॉक नहीं खुला. 

दारोगा काफी देर तक इसको लेकर जूझते रहे. उनके साथियों ने भी पीछे से धीरे-धीरे से बोलकर उसकी मदद भी करनी चाहिए. लेकिन दारोगा का अपने वरीय अधिकारी के सामने भारी फजीहत हो गई. कुछ देर तक मशक्कत करने के बाद दारोगा ने पिस्तौल की मैगजीन से लॉक पर मारा तब लॉक खुला.

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग तरह-तरह के कमेंट करते दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- सोचिए, क्रिमिनल सामने हो और अचूक निशानेबाज UP पुलिस के ये कॉप्स पिस्टल में उलझे पड़े हों. तब क्या होगा.