बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, कंकाल से सिर गायब, बालोद में महाशिवरात्रि की रात तंत्र-मंत्र

छत्तीसगढ़ : बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्दी चौकी के ग्राम माहुद-बी में तीन वर्षीय मासूम प्रिया साहू की मौत के बाद दफनाए गए स्थान से छेड़छाड़ की आशंका ने गांव में सनसनी फैला दी है। दफन स्थल पर कटा नींबू, मिट्टी के दीये, चावल, अगरबत्ती और मांस का टुकड़ा मिलने से ग्रामीणों में जादू टोने तंत्र-मंत्र के तहत शव से छेड़छाड़ की आशंका गहरा गई है। मिली जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर 2025 को प्रिया साहू पिता जितेंद्र साहू (3 वर्ष) की मौत के बाद परिजनों ने उसे गांव के मुक्तिधाम जाने वाले मार्ग के पास दफनाया था। लेकिन रविवार सुबह खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने दफन स्थल को अव्यवस्थित पाया। और पास ही तंत्र-विद्या से जुड़े सामान पड़े देख उन्होंने अन्य ग्रामीणों और पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही हल्दी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृत बच्ची के पिता ने चौकी प्रभारी को आवेदन सौंपकर दफन स्थल की खुदाई कर जांच कराने की मांग की है। कंकाल को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजने की तैयारी- जिसके बाद पूरे मामले को गंभीरता को देखते हुए गुंडरदेही एसडीएम प्रतिमा ठाकरे की अनुमति के बाद मासूम को दफन किए गए जगह की खुदाई दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर प्रारंभ कर दी गई। पुलिस, राजस्व, स्वजन सहित ग्रामीणों की मौजूदगी में स्थानीय लोगो की मदद से मौके की खुदाई शुरू की गई। करीबन 4 फीट हुई थी, तो इस बीच मासूम बच्ची के कंकाल नजर आया, जिसके बाद ग्रामीणों ने बहुत सावधानी से प्रक्रिया को आगे बढ़ाया, तो शव से सिर गायब मिला। जिसकी जानकारी के बाद फिर एक बार ग्रामीणों के चेहरे में दहशत के साथ क्रोध भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा था और ग्रामीणों की शंका फिर से गहरा गया।

इस पूरे खुदाई ली प्रक्रिया के दौरान हल्दी चौकी प्रभारी नंद कुमार साहू, अतिरिक्त तहसीलदार हेमंत पैकरा, कोटवार गंगाराम साहू, सहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों की मदद से निकाले गए शव के कंकाल को गुंडरदेही और हल्दी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और मासूम बच्ची के कंकाल को फॉरेंसिंक लैब भेजे जाने के लिए उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन लेने की बात कही गई है। जिसके बाद मासूम के कंकाल को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कंकाल को गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर फॉरेंसिंक लैब भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आज ग्रामीण करेंगे बैठक- इस पूरे घटनाक्रम से ग्रामीणों में जहां दहशत है, वही ग्रामीण काफी आक्रोशित में भी नजर आ रहे है। वही ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे मामले को लेकर अब ग्रामीण आज सोमवार को गांव स्तर पर बैठक आहूत कर आगे की रणनीति बनाएंगे।

बहरहाल मामले पर पुलिस भी परिजनों की शिकायत के बाद पंचनामा बना मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही में जुट चुकी है। चौकी प्रभारी ने बताया की बीएनएस की धारा 301 के तहत अपराध पंजीबद्व कर आगे की जांच की जा रही जी। लेकिन वही देखना होगा गांव में जादू टोना तंत्र मंत्र के नाम से दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस कब तक गिरफ्तार कर पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *