बेंगलुरु में एक 24 साल की लड़की की पीजी में हत्या कर दी गई। घटना 23 जुलाई की है। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया। जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी रात 11 बजे लड़की के पीजी पहुंचा। दरवाजा खटखटा कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद गैलरी में चाकू से वार किया। आरोपी ने लड़की को दो मिनट के अंदर 20 बार चाकू से गोदा, फिर गला रेत दिया और फरार हो गया। शोर सुनकर पीजी में रह रहीं बाकी लड़कियां बाहर आईं लेकिन किसी ने मदद नहीं की। बाद में लड़की ने वहीं दम तोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। उसने जिस लड़की को मारा उसका नाम कृति है। वह बिहार की रहने वाली थी। पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश के भोपाल से अरेस्ट कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी, कृति की रूममेट का बॉयफ्रेंड है और वह बेरोजगार है। कमरे में अक्सर अभिषेक का उसकी गर्लफ्रेंड से झगड़ा होता था। जब लड़ाई बढ़ जाती तो कृति बीच-बचाव करती थी। इससे अभिषेक नाराज रहता था। सूत्रों ने कहा कि कृति ने कथित तौर पर अपनी रूममेट को अभिषेक से दूरी बनाने की सलाह दी थी। इससे आरोपी भड़क गया और उसने कृति की हत्या कर दी।
#बेंगलुरु का PG में बिहार की लड़की कृति की रूम मेट के ब्वॉयफ्रेंड ने 23 जुलाई की रात 11 से साढ़े 11 के बीच गला कटकर हत्या कर दी
हत्यारा अभिषेक MP का है ।
रूम मेट ने जॉब छोड़ दी है#viralvideo #कृति #roommate #pgmurdercase #banglurumurder #Banglurupgmurder #bangluru pic.twitter.com/F8BOffyXKn— Rajtyagi (@Rajtyag04068412) July 26, 2024