लड़की ने अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़कर खींचा, जयपुर में स्टेडियम जाते वक्त होटल की लॉबी की घटना
जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के प्लेयर अभिषेक शर्मा का एक लड़की ने हाथ पकड़कर खींच लिया। अचानक हुई इस घटना से अभिषेक चौंक गए। इस दौरान उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने लड़की से हाथ छुड़वाया और अभिषेक को लेकर रवाना हुए। घटना शनिवार की है, लेकिन इसका वीडियो रविवार को आया है। दरअसल, अभिषेक शर्मा शनिवार को राजस्थान के खिलाफ IPL मैच के लिए होटल से SMS स्टेडियम जा रहे थे। इसी दौरान होटल की लॉबी में यह घटना हुई। इस घटना के बाद अभिषेक मुस्कुराते हुए नजर आए। जयपुर के SMS स्टेडियम में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद का मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ था। अभिषेक मैच के लिए स्टेडियम के पास स्थित होटल से निकल रहे थे। इस दौरान भीड़ के बीच से एक महिला फैन अभिषेक शर्मा के करीब पहुंची और उनका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचने लगी।
यह अभिषेक शर्मा की दीवानगी हैं🤎💜
टीम होटल से जब निकल रही थी अभिषेक शर्मा बाहर निकलते हैं और
एक लड़की जबरदस्ती अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़ कर खींचती है
शर्मा जीकी दीवानगी लड़कियों में बहुत ज्यादा है pic.twitter.com/ma5JN7LcNV
— Prem singh meena (@TATUPREM5555) April 26, 2026
इस दौरान क्रिकेटर के साथ मौजूद सुरक्षा कर्मी तुरंत हरकत में आए और महिला फैन से अभिषेक का हाथ छुड़वाया और उनको लेकर स्टेडियम के लिए रवाना हुए। हालांकि यह घटना कुछ सेकंड की थी, लेकिन अचानक हुई इस हरकत से अभिषेक शर्मा असहज और हैरान नजर आए।
