बिलासपुर में 16 साल की छात्रा से रेप, युवक ने की दोस्ती, प्रेमजाल में फंसाकर ले गया होटल

छत्तीसगढ़ : बिलासपुर में 16 साल की स्कूली छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक ने पहले छात्रा से दोस्ती की, जिसके बाद उसे प्रेमजाल में फंसाकर होटल ले गया। इस दौरान उसके साथ रेप किया। फिर उसे ब्लैकमेल 10 महीने तक शारीरिक संबंध बनाते रहा। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की स्कूल में पढ़ती है। पढ़ाई के दौरान करीब साल भर पहले उसकी पहचान अभिषेक धीरज पिता विजय धीरज नाम के युवक से हुई। युवक ने पहले उससे दोस्ती की, जिसके बाद उसके साथ प्यार करने का वादा किया। नाबालिग लड़की उसकी बातों में आकर फंस गई।

नाबालिग लड़की अपने परिजन के साथ दो दिन पहले शिकायत लेकर तोरवा थाना पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि युवक अगस्त 2025 में उसे घूमाने का झांसा दिया, जिसके बाद तोरवा क्षेत्र के एक होटल में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान लड़की ने विरोध किया, तब युवक ने उसे चुप रहने की धमकी दी।

पुलिस के मुताबिक पहली बार दुष्कर्म करने के बाद आरोपी युवक का हौसला बढ़ गया। वह 18 अगस्त 2025 से लेकर 6 जून 2026 तक लगातार पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा। नाबालिग छात्रा ने इसका विरोध किया और उससे मिलने से मना किया, तो आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

बाद में उसकी हरकतों से परेशान होकर आखिरकार पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। नाबालिग से जुड़े इस गंभीर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तोरवा पुलिस ने आरोपी अभिषेक धीरज के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।