मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के एक गांव में 22 फरवरी को 5 साल की बच्ची से रेप किया गया। वह लहूलुहान हालत में मिली। मासूम के चेहरे से लेकर प्राइवेट पार्ट्स तक कई जगह दांतों से काटने के निशान हैं। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। शिवपुरी अस्पताल में से उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। ग्वालियर में भी ऑपरेशन के बाद उसकी स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं है। डॉक्टरों ने बताया है कि पीड़ित बच्ची की हालत नाजुक है। उसका ऑपरेशन किया गया है पेट पर मल द्वारा बनाया गया है। बताया जा रहा है कि गंभीर हालत में बच्ची को ग्वालियर के केआरएच के गायनिक विभाग में भर्ती कराया गया था। पीडियाट्रिक सर्जन और गायनिक के डॉक्टरों की टीम ने बच्ची का ऑपरेशन कर उसकी जान बचा ली है, लेकिन उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 के साल के आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। लड़की को गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी घटना से पहले एक बारात में शामिल होने गया था, जहां उसने शराब पी। बारात से लौटने के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। दिनारा पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को 16 साल का नाबालिक पड़ोसी 5 साल की बच्ची को पड़ोस के एक खाली पड़े मकान में ले गया। इसके बाद आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। करीब डेढ़ घंटे बाद जब परिजनों ने बच्ची की तलाश की तो वह उसी के घर के पास खाली पड़े एक मकान में लहूलुहान बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पड़ताल की तो आरोपी का नाम सामने आया। पुलिस ने तत्काल मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता का इलाज चल रहा है। मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है।