2 सालों से दुनिया घूम रही लड़की, नहीं देना पड़ता किराया, रहना-खाना बिल्कुल फ्री!
दुनिया में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिसे अपने सपनों को पूरा करने के दौरान पैसों की चिंता नहीं होती होगी. इंसान के सपने जितने बड़े होंगे, उसे उन्हें पूरा करने के लिए उतने ज्यादा पैसों की जरूरत पड़ेगी. मगर एक महिला ने अपने ट्रैवल करने के सपने को पूरा किया और इस दौरान उसे पैसों की चिंता नहीं करनी पड़ी. आखिर कैसे? अगर आपके मन में भी ये सवाल आया है, तो आपको ये जरूर पढ़ लेनी चाहिए.
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार सारा नाम की एक महिला सोशल मीडिया पर @sarahmonaco99 के तौर पर जानी जाती है. उसने हाल ही में लोगों को बताया कि वो कैसे अपने ट्रैवलिंग के शौक को बिना पैसे खर्च किए पूरा कर रही है. दरअसल, वो एक लग्जरी यॉट पर काम करती है जहां उसकी सारी बेसिक जरूरतों को पूरा कर दिया जाता है, और उसके लिए पैसे नहीं चुकाने पड़ते. उसकी लगभग पूरी सैलरी वो सेव कर लेती है क्योंकि उसे रेंट, खाना, या बिजली-पानी के लिए पैसे नहीं देने पड़ते.
सारा के अनुसार यॉट पर सब कुछ पहले से कवर कर लिया जाता है. जिसमें उसका रहना, 3 वक्त का खाना, टॉयलेट्रीज़, और नाव से तट तक और तट से नाव तक के सफर का खर्च भी कंपनी के द्वारा ही दिया जाता है. उनका कहना है कि बीते 2 सालों में उन्होंने रहने-खाने के लिए एक रुपये भी नहीं खर्च किए हैं. इस वजह से उन्होंने काफी रुपये सेव कर लिए. 24 साल की उम्र आते-आते उनके पास इतने रुपये बच गए कि उन्होंने अपने नए अपार्टमेंट के लिए डिपॉजिट दे दिया. वो ये जानकर हैरान होती हैं कि उनके कई दोस्त जो 9 से 5 की नौकरी करते हैं, अभी तक बचत कर रहे हैं और डिपॉजिट देने जितने पैसे उनके पास नहीं हो पाए हैं.
सारा ने ये भी बताया कि दूसरे कैसे इस तरह की जॉब में आ सकते हैं. उन्होंने कहा कि कई फ्रेशर्स लोग एजेंसी के जरिए काम ढूंढते हैं. इसके लिए पहले से किसी एक्सपीरियंस की जरूरत नहीं होती. सिर्फ कड़ी मेहनत करने की इच्छा होनी चाहिए. कई लोगों ने उनसे पूछा कि उनके काम के वर्किंग आवर्स क्या हैं और क्या क्रू के सदस्यों को मेहमानों के साथ पार्टी करने को मिलता है? उन्होंने बताया कि कई बार उन्हें यॉक पर अलग-अलग तरह के सरप्राइज भी मिल जाते हैं. जैसे एक बार एक क्रू मेंबर ने रात के वक्त यॉक को बढ़ाने का फैसला किया था, जिससे उसे तारे साफ नजर आएं. इस वजह से क्रू ने यॉट को लगातार 2 घंटे तक चलाया था. पर तारे उसी तरह नजर आ रहे थे. एक बार तो एक अमीर मेहमान ने कर्मचारियों को 13 लाख रुपये की टिप दे दी थी. जबकि एक बार एक मेहमान ने 5 लाख रुपये तक का लग्जरी खाना मंगवाया था, पर उसने उसे खाया नहीं, तो फिर यॉट के कर्मचारियों ने उसे खा लिया था.
