धमतरी : नहाने गई 2 बच्चियों की डैम में डूबने से मौत, गहरे पानी में जाने से डूबे

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ : धमतरी जिले में डैम में डूबने से 2 मासूम बच्चियों की मौत हो गई है। दोनों पिपरछेड़ी गांव के डैम में नहाने के लिए गई थीं। नहाते समय गहरे पानी में डूबने से इन दोनों की मौत हो गई है। दरअसल, दोनों मृतक लड़कियां गर्मी की छुट्टी मनाने के लिए अपने बुआ के घर आयी थीं। लेकिन इसी बीच डैम में नहाने के दौरान इनकी जान चली गई है। यह पूरा मामला अर्जुनी थाना इलाके के पिपरछेड़ी गांव का है। बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय मार्ग में इसी तरह का हादसा हुआ है। यहां पर नदी में नहाने गए दो डॉक्टरों में से एक लापता बताया जा रहा है। बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय मार्ग में स्थित हसदेव नदी में नहाने के दौरान एक डॉक्टर डूब गया है और दूसरे ने किसी तरह से अपनी जान बचाई है।