बीच सड़क पर भिड़ीं लड़कियां.. एक दूसरे के बाल खींचकर जमकर चलाए लात-घूंसे, देखिए VIDEO
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवतियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर मारपीट के दो अलग-अलग वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक ओर युवतियों के बीच सरेराह विवाद और मारपीट की तस्वीरें सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर शहर के कुछ इलाकों में असामाजिक गतिविधियों और नशाखोरी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, वायरल हो रहा एक वीडियो बहतराई क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें युवतियां आपस में बाल-बाल खींच-खींच कर मारपीट करती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरा वीडियो भी शहर के एक अन्य इलाके का बताया जा रहा है। हालांकि, दोनों वीडियो की वास्तविकता और घटना के पीछे की वजह को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इधर, सरकंडा थाना क्षेत्र के भूकंप अटल आवास इलाके में असामाजिक गतिविधियों और नशाखोरी की शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है। स्थानीय स्तर पर इन गतिविधियों को लेकर चिंता जताई जा रही है।
🚨 बिलासपुर में युवतियों के बीच मारपीट, दो अलग-अलग वीडियो वायरल!
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवतियों के बीच मारपीट के दो अलग-अलग इलाकों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
🔴 ➤ दोनों घटनाओं के वीडियो सामने आने के बाद चर्चा तेज है।
🔴 ➤ मारपीट की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
🔴 ➤ पुलिस की कार्रवाई और मामले की जांच को लेकर नजरें टिकी हैं।
आखिर विवाद की वजह क्या थी? पुलिस से कार्रवाई की उम्मीद है।
@BilaspurDist @bsppolicecg
#Bilaspur #Chhattisgarh #ViralVideo #PoliceAction
— NCR पत्रिका (@ncrpatrika) November 6, 2026
