छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बॉयफ्रेंड के लिए दो लड़कियां आपस में भिड़ गई। दो लड़कियों ने सड़क किनारे फुटपाथ पर एक लड़की की जमकर धुनाई कर दी। दोनों लड़कियों ने तीसरी लड़की के बाल ऐसे पकड़े कि वह छुड़ाने के लिए कड़ी मशक्कत करती रही। अम्बिकापुर स्थित पीजी कॉलेज मैदान स्थित हैंडबॉल ग्राउंड के पास सड़क का है। शुक्रवार की दोपहर को यहां लड़कियां आपस में भिड़ गई। बताया जा रहा है कि दो लड़कियां एक ही लड़के को पसंद करती हैं। इस वजह से शुक्रवार की दोपहर अम्बिकापुर स्थित पीजी कॉलेज मैदान स्थित हैंडबॉल ग्राउंड के पास सड़क पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों ने शुरु कर दी।
इस बीच देखते ही देखते दो-दो लड़कियों का गुट बन गया और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच दो लड़कियां एक युवती के बाल पकड़कर खींचने लगीं। जबकि एक अन्य लड़की उनका बीच बचाव करते हुए नजर आई। लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो वहां मौजूद लड़कों ने अपने-अपने मोबाइल में बना लिया। एक-दो लड़के छुड़ाने जाने लगे तो वहां मौजूद अन्य लड़कों ने मना कर दिया। वहीं लड़के बीच-बीच में कमेंट्स भी करते नजर आए। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लड़कियां कहां की हैं, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। दो लड़कियां और वहां मौजूद एक लड़का उनको छुड़ाने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसके बाद भी वे नहीं मानते। लड़कियों को मारपीट करते देख वहां लोगों की भीड़ लग जाती है। लोग उनको लड़ता हुआ देखते रहते हैं, लेकिन कोई छुड़ाने आगे नहीं आता है। काफी देर हंगामा चलता रहा, फिर लड़कियां वहां से चली गईं। दोनों पक्षों की ओर से किसी ने मामला दर्ज नहीं कराया है।
गांधीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक पुलिस के पास मारपीट को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। लड़कियों के भिड़ने का वीडियो मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया गया है कि एक लड़की ने एक लड़के के साथ घूमते हुए कुछ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। इसे देखकर दूसरी लड़की आक्रोशित हो गई। दोपहर में दोनों पीजी कॉलेज के पास मिल गए तो उनमें मारपीट हुई।
▶अंबिकापुर: दो लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल
▶बाल पकड़कर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
▶बॉयफ्रेंड को लेकर हुई युवतियों में मारपीट
▶जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियों की एक ही युवक से है प्रेम प्रसंग
▶अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान का है मामला#Ambikapur #Girl… pic.twitter.com/3wl6wBiSjV— IBC24 News (@IBC24News) August 10, 2024