कबड्डी में आ गया एक और गोल्ड, पुरुष टीम ने भी फाइनल में ईरान को पटका
एशियन गेम्स के छठे दिन भारत ने एक गोल्ड, दो सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते थे. शूटिंग में सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने भारत को दिन का गोल्ड मेडल दिलाया. मेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में भारतीय टीम को सिल्वर मेडल मिला. इसके अलावा एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने सिल्वर पदक अपने नाम किया. महिलाओं के शॉट पुट में मनप्रीत कौर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, जबकि बरानिका एलंगोवन ने पोल वॉल्ट में कांस्य पदक हासिल किया. टेबल टेनिस की मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में दीया चिताले और मानुष शाह की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत के पदकों की संख्या में इजाफा किया.
भारतीय टीम ने ईरान को 40-34 से हराकर मेन्स कबड्डी स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीत लिया है. इससे पहले विमेंस कबड्डी टीम ने भी ईरान को 37-34 से हारकर गोल्ड जीता था. एशियन गेम्स में मेन्स कबड्डी की शुरुआत 1990 में हुई थी और भारत ने कुल 9 स्वर्ण पदक जीते हैं. खास बात यह है कि भारत के अलावा सिर्फ ईरान मेन्स कबड्डी में एशियन गेम्स चैम्पियन बना है. ईरान ने 2018 में स्वर्ण पदक जीता था. उस संस्करण में भारत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था. भारतीय महिला टीम भी एशियन गेम्स में कुल 4 गोल्ड जीत चुकी है.
