Gold Silver Rate Today: धनतेरस पर सस्ता हुआ सोना चांदी, जानिए ताजा भाव
आज देशभर में धनतेरस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज के दिन सोना चांद की भी खूब बिक्री होती है। धनतेरस के दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज चांदी का भाव 13 हजार रुपये सस्ता हो गया है वहीं सोना भी ऑल टाइम हाई से नीचे आ गया है। कुछ दिनों से सर्राफा बाजार में सोना चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे अब त्योहार से पहले सोने चांदी की चमक फिकी नजर आ रही है।
आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,31,010 रुपये है और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,20,100 रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है और कीमत 1,72,000 रुपये हो गई है।
